Hindu-Muslim लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Hindu-Muslim लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 1 अक्टूबर 2017

अच्छे दिन...

पहले वो हिंदू-मुसलमान करेंगे,
फिर तुम्हें आपस में लड़ाएंगे,
इसकी आदत डलवाएंगे,
संवेदनशीलता को रौंदेगे,
एक-दूसरे की जान का,
प्यासा बनाएंगे,
फिर किसी दिन तुमसे,
किसी का क़त्ल करवाएंगे,
फिर एक दिन तुम्हें ही,
निर 'आधार' बता कर,
तुम्हें देश का दुश्मन बताएँगे,
गरीब को अमीर का हक़
मारने वाला बताएँगे,
फिर एक दिन सेना आएगी,
जो तुम्हें रौंद जाएगी,
इसे वो देशहित जताएंगे,
सच कहता हूँ "मित्रों'
तब तुम्हें ये "अच्छे दिन"
बहुत याद आएंगे...